हाँ! उम्मीद हूँ मैं,
"हाँ!उम्मीद हूँ मैं"
उम्मीद हूँ मैं,हर काम का हिस्सा हूँ मैं,जीने का एक जरिया हूँ मैं,गम के दरिया से पार करने का एक नजरिया हूं मैं।
उम्मीद हूँ मैं,
एक किरण हूँ,
एक आस हूँ,एक अनुमान और एक विश्वास हूँ।
उम्मीद हूँ मैं,
कभी धूप तो कभी छाँव हूँ मैं,
कभी मरहम तो कभी घाव हूँ मैं।
हाँ! उम्मीद हूँ मैं,
जिन्दगी मैं कुछ करने की चाहत हूँ मैं,
किसी के काम आने की हसरत हूं मैं,
आत्मविश्वास की पहचान हूँ मैं,
ना टूटे जो हौसला कभी,
वो ढाल हूँ मैं।
हाँ! उम्मीद हूँ मैं,
गगन से ऊँची उड़ान हूं मैं,मंज़िल का पता हूँ;
महज़ तारा ना समझो मुझे; तपता सूरज हूं मैं।
हाँ!! उम्मीद हूँ मैं,
कहनी है,! सिर्फ इतनी सी बात गर उम्मीदों का दामन थम रहे तो;
छोड़ना ना कभी इसका हाथ,
छोड़ देगी ये दुनिया तुझे;
लेकिन,कभी ना छोड़ेंगी उम्मीद तेरा साथ।
हाँ ! उम्मीद है ये।।
-प्रिया।

उम्मीद पर दुनिया कायम हैं!
ReplyDeleteवीर रस है ये तो
बहुत धन्यवाद्।
Delete