"बचपन"
ना कसमे ना वादे,ना इच्छा पाने को ज़येदा। कहाँ गई वो बचपन की नादानियाँ, वो भाई से लड़ना और करना खूब शैतानियाँ। दिल ढूँढता है,फिर वही पल बचपन का, वही आगँन, वही माँ का आँचल, पापा की डांट वो; बहनों से दंगल। वो बारिश में भिगना! बारिश में भीग-भीग कागज की कशित्याँ बनाने की, जब डांट की बारी आते ही एक दूजे के हिस्से की डांट खाने की; दिल ढूँढता है, फिर वही पल बचपन का, वो स्कूल के दिन, दोस्तों के साथ मस्ती, वो खेलना-कूदना; वो शिक्षक की सख्ती, सोचना पढ़ाई जिन्दगीं की सबसे बड़ी सज़ा, वो खेलना गुड्डे-गुड़ियो से देता था मज़ा। दिल ढूंढता है,फिर वही पल बचपन का, आँखों में मासूमियत लिये, लबों पर मुस्कुराहट झलकती थी; ना शिकायत करने की आदत ,ना दिमाग की दुनिया; दिल साफ हुआ करता था। दिल ढूंढता है,फिर वही पल बचपन का, ना ही रहे अब वो किस्से, ना ही रही अब वो कहानी ...