हाँ! मैं नारी हूँ।
"हाँ! मैं नारी हूँ "।
मैं एक बेटी हूँ,एक पत्नी और मैं ही एक बहू हूँ।
हाँ! मैं नारी हूँ ,
दूंढोगे जैसा मुझे , पाओगे वही सुरत,
मैं ही एक रचना हूँ और मैं ही ममता की मूरत।
मैं एक शक्ति , एक त्यागी और हूँ मैं ही तुम्हारी जननी!
चाहिये कुछ नही बदलें मैं मुझे, सिर्फ दे दो इज़्ज़त और सम्मान।
और दो बोल प्यार के बस इतनी!
मैं नारी हूँ
गौरव हूँ,आशा हूँ
गरिमा हूँ किसी की श्रिंगार हूँ
किसी की लज्जा हूँ।
परंतु मैं अबला नहीं,
ना ही मैं हूँ लाचारी।
मैं नारी हूँ, स्त्री हूँ
मैं एक जन्मदाता हूँ,कर्म की विधाता हूँ
लोक जनमा मेरे कोख से,
फिर भी मैं उसी कोख में मारी हूँ।
हाँ! मैं नारी हूँ।
मैं ही शृस्टि ,मैं ही संहार
मैं ही जीवनदाता मैं ही प्रनाहार।
मैं कोई चीज़ या वस्तु नही
ना ही मोल-भाव की दुकान
हूँ मैं नारी ।ना करो तुम मेरा नाम बदनाम।
ना करो अलोचना, ना करो तृस्सकार
इसके बदले पाओगे सिर्फ दुआ और आभार।
मैं नारी हूँ,
दुर्गा , सरस्वती और काली का अवतार;
ना किसी से हारी थी, ना मान सकती हार।
युग-युग से नारी तेरी ही कृपा और बस तेरी ही जय-जयकार।
हाँ! मैं नारी हूँ।
प्रिया'
Beautifully expressed...keep going
ReplyDeleteहां मैं नारी हूं
ReplyDeleteऔर आपकी कविता पे वारी हूं।।
👌👌
क्या बात है।
DeleteNicely written, your words are like action...
ReplyDeleteThank you so much
Delete