प्रेम के गीत कुछ, शब्द में ढल गये.. प्राण चेतन हुये,तन रतन हो गये, रूह इक थाल में,द्वार पर रख गया, जल उठे सब दिये,जागरन हो गये.. सांझ तक प्रश्न ही प्रश्न थी ज़िन्दगी, एक उत्तर उगा,सब निरुत्तर हुये, न विजय शेष थी,न पराजय बची, सप्तस्वर भी मिटे,रिक्त अक्षर हुये.. तुम उतरते गये,तुम ही तुम रह गये, तुम ही पूजन हुये,तुम भजन हो गये.. फिर उठा मौन का ज्वार,सागर मथा, तुम गहन हो गये,तुम गहनतम् हुये, बज उठा नाद अनहद,प्रभा खिल उठी, तुम ही प्रेमी हुये,तुम ही प्रियतम हुये.. फिर चले तुम गये,दीप से ज्योति से, आगमन न रहे, न गमन हो गये....!!
Posts
- Get link
- X
- Other Apps
खामोशी, तूफान का असर तो नहीं.  इस दरिया में, अब कोई लहर तो नहीं है । ये खामोशी, तूफान का असर तो नहीं है ? गमों को भुला दूँ ..कि फिर मुस्कुरा दूँ.. ये आसान इतना, सफर तो नहीं है । जिसकी तमन्ना थी हमने सजाई .... ये वो सुहानी सहर तो नहीं है । किसी को भी गले लगाने से पहले, देख लो, उसके हाथ खंजर तो नहीं है । बढ़ गया पाप है, इस हद अब धरा पर, किसी को भी खुदा से कोई डर तो नहीं है। जन्म लेंगे कई और गांधी, भगत सिंह... ये जमीं हिन्द की, बंजर तो नही है । जो मिलोगे राह में तो, मुँह फेर लें हम, नफरत तुझसे, इस कदर तो नहीं है ।
"बचपन"
- Get link
- X
- Other Apps
ना कसमे ना वादे,ना इच्छा पाने को ज़येदा। कहाँ गई वो बचपन की नादानियाँ, वो भाई से लड़ना और करना खूब शैतानियाँ। दिल ढूँढता है,फिर वही पल बचपन का, वही आगँन, वही माँ का आँचल, पापा की डांट वो; बहनों से दंगल। वो बारिश में भिगना! बारिश में भीग-भीग कागज की कशित्याँ बनाने की, जब डांट की बारी आते ही एक दूजे के हिस्से की डांट खाने की; दिल ढूँढता है, फिर वही पल बचपन का, वो स्कूल के दिन, दोस्तों के साथ मस्ती, वो खेलना-कूदना; वो शिक्षक की सख्ती, सोचना पढ़ाई जिन्दगीं की सबसे बड़ी सज़ा, वो खेलना गुड्डे-गुड़ियो से देता था मज़ा। दिल ढूंढता है,फिर वही पल बचपन का, आँखों में मासूमियत लिये, लबों पर मुस्कुराहट झलकती थी; ना शिकायत करने की आदत ,ना दिमाग की दुनिया; दिल साफ हुआ करता था। दिल ढूंढता है,फिर वही पल बचपन का, ना ही रहे अब वो किस्से, ना ही रही अब वो कहानी ...
हाँ! उम्मीद हूँ मैं,
- Get link
- X
- Other Apps
"हाँ!उम्मीद हूँ मैं" उम्मीद हूँ मैं,हर काम का हिस्सा हूँ मैं,जीने का एक जरिया हूँ मैं,गम के दरिया से पार करने का एक नजरिया हूं मैं। उम्मीद हूँ मैं, एक किरण हूँ, एक आस हूँ,एक अनुमान और एक विश्वास हूँ। उम्मीद हूँ मैं, कभी धूप तो कभी छाँव हूँ मैं, कभी मरहम तो कभी घाव हूँ मैं। हाँ! उम्मीद हूँ मैं, जिन्दगी मैं कुछ करने की चाहत हूँ मैं, किसी के काम आने की हसरत हूं मैं, ...
"कलयुग"
- Get link
- X
- Other Apps
कलयुग है साहब,ये कलयुग। यहाँ जान से प्यारी आन है और सच्ची मुस्कान से जयेदा झूठी शान है । कलयुग है साहब, ये कलयुग , यहाँ झूठ की कीमत और सच का तमाशा है; जिसका कोई मोल नहीं,बस दिखावा है। कलयुग है ये कलयुग बड़े ही अजीब कायेदे है,इनके यहां भूख से जयेदा धर्म पर बहस होती है, यहां रिश्तों से जयेदा अहम् की जरूरत होती है। कलयुग है साहब ये कलयुग; -प्रिया