Posts

Showing posts from July, 2020
प्रेम के गीत कुछ, शब्द में ढल गये.. प्राण चेतन हुये,तन रतन हो गये,  रूह इक थाल में,द्वार पर रख गया, जल उठे सब दिये,जागरन हो गये.. सांझ तक प्रश्न ही प्रश्न थी ज़िन्दगी, एक उत्तर उगा,सब निरुत्तर हुये, न विजय शेष थी,न पराजय बची, सप्तस्वर भी मिटे,रिक्त अक्षर हुये.. तुम उतरते गये,तुम ही तुम रह गये, तुम ही पूजन हुये,तुम भजन हो गये.. फिर उठा मौन का ज्वार,सागर मथा, तुम गहन हो गये,तुम गहनतम् हुये, बज उठा नाद अनहद,प्रभा खिल उठी, तुम ही प्रेमी हुये,तुम ही प्रियतम हुये.. फिर चले तुम गये,दीप से ज्योति से, आगमन न रहे, न गमन हो गये....!!
खामोशी, तूफान का असर तो नहीं.  इस दरिया में, अब कोई लहर तो नहीं है । ये खामोशी, तूफान का असर तो नहीं है ? गमों को भुला दूँ ..कि फिर मुस्कुरा दूँ.. ये आसान इतना, सफर तो नहीं है  । जिसकी तमन्ना थी हमने सजाई .... ये वो सुहानी सहर तो नहीं है  । किसी को भी गले लगाने से पहले, देख लो, उसके हाथ खंजर तो नहीं है । बढ़ गया पाप है, इस हद अब धरा पर, किसी को भी खुदा से कोई डर तो नहीं है। जन्म लेंगे कई और गांधी, भगत सिंह... ये जमीं हिन्द की, बंजर तो नही है । जो मिलोगे राह में तो, मुँह फेर लें हम, नफरत तुझसे, इस कदर तो नहीं है ।

शायरी

Image
एक बूँद भी अश्कों की दामन ना भींगो पाये; गम उसकी अमानत हैं  पलकों पे सजाये रखना।।        आ जाये ना कोई शायर     दरवाज़ा खुला रखना।।