'माँ'


तुमसे ही मैं हूँ,तू ही मेरी मुस्कान
तू ही मेरी गीता ,तू ही मेरी कुरान।

माँ! आज आया एक विचार ,लिखूं तुझपे सब्द हज़ार।
          माँ, मेरी हिम्मत ,मेरा साहस मेरी ताकत हो तुम, मेरी शान ,मेरा घमंड और  मेरा अभिमान हो तुम।
    तुने ही सजाया तकदीर मेरी ,तुझसे ही मेरी पहचान ,बनाया इस काबिल  मुझे की छू लू में आसमान्।
    तुझसे से ही, मेरी सभ्यता-संस्कृति और ये घर-बार,
 मान-सम्मान तुमसे ही मेरी और ये इज़्ज़त -सत्कार।
माँ !बस आया आज एक विचार लिखूं तुझपे सब्द हज़ार।
       मेरी तक़्दीर,मेरी मंज़िल मेरा भविस्य हो तुम, जो ज्ञान दिया तुने मुझे ,उसकी हक़दार हो तुम।
   दिया जनम तुने ,उस ज़िंदगी की आधार हो तुम, मेरी नियति और मेरा विधाता हो तुम।
      अगर हूँ मैं तेरी परछाई ,तो मेरी पहचान हो तुम ,माँ महान हो तुम ,महान हो तुम।🙏
                                 प्रिया,

Comments

  1. दिल को छू जाने वाली कविता* बहुत ही अच्छी शुरुआत। शुभकामनाएं

    ReplyDelete
    Replies
    1. बस तू साथ है तो सब अच्छा ही होगा। thank you!

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

हाँ! मैं नारी हूँ।

शायरी